Environment Pollution (पर्यावरण प्रदूषण )


पर्यावरण प्रदूषण
प्रस्तावना -प्रदुषण आज के समय का एक सबसे बड़ा मुद्दा है जिसके बारे में सभी को पता होता है। पर्यावरण प्रदुषण हमारे जीवन की सबसे बड़ी समस्या है। प्रदुषण की वजह से हमारा पर्यावरण बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। प्रदुषण चाहे किसी भी तरह का हो लेकिन वह हमारे और हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक होता है।

प्रदुषण से पृथ्वी दूषित होती है और उसका संतुलन भी बिगड़ जाता है। हम लोग एक प्रदूषित दुनिया में रह रहे हैं जहाँ पर वायु, जल , भोजन सभी चीजे दूषित हैं। मनुष्य प्रजाति प्रदुषण को उत्पन्न करने में सबसे अहम योगदान दे रही है।
लोग पॉलीथीन और पेट्रोलियम जैसी चीजों का प्रयोग अधिक करते जा रहे हैं जिसकी वजह से पर्यावरण को बहुत हानि हो रही है। वैज्ञानिकों द्वारा भी पर्यावरण प्रदुषण को सूचीबद्ध किया गया है और हमारी सरकार भी इस विषय में बहुत चिंतित है।
प्रदुषण का अर्थ : पर्यावरण प्रदुषण का अर्थ होता है पर्यावरण का विनाश अथार्त ऐसे माध्यम जिनसे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है। हमारे पर्यावरण प्रकृति और मानव की निर्मित चीजों के द्वारा गठित हैं। लेकिन हमारे ये पर्यावरण कुछ माइनों में प्रदूषित हो रहे हैं।
प्रदुषण के प्रकार : कहा जाए तो मोटे तौर पर पर्यावरण के मुख्य तीन घटक होते हैं अजैविक या निर्जीव , जैविक या सजीव और ऊर्जा घटक। अजैविक या निर्जीव घटक स्थलमण्डल हैं, जैविक या सजीव रहने वाले घटक पौधों , जानवरों और मनुष्य सहित प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और ऊर्जा घटक जैसे सौर ऊर्जा , पनबिजली , परमाणु ऊर्जा आदि विभिन्न जीवों के रखरखाव हेतु बहुत जरूरी हैं। पर्यावरण प्रदुषण 6 तरह का होता है – 1. जल प्रदुषण , 2. ध्वनि प्रदुषण , 3. वायु प्रदुषण , 4. भूमि प्रदुषण , 5. प्रकाश प्रदुषण , 6. उष्मीय प्रदुषण।
प्रदुषण का कारण : मनुष्य जाति इस स्थिति के लिए खुद ही जिम्मेदार है। क्योंकि मनुष्य जाति ऐसी बहुत सी वस्तुओं का प्रयोग कर रही है जिसे बनाने के लिए बहुत हानिकारक पदार्थों का प्रयोग किया जाता है और जब ये चीजें फालतू बच जाती हैं तो इन्हें फेंक दिया जाता है जिसकी वजह से हानिकारक कैमिकल्स आस-पास के वातावरण में फैलने लगते हैं और पर्यावरण को प्रदूषित कर देते हैं।
प्रदुषण की समस्या को बड़े-बड़े शहरों में ज्यादा देखा जाता है क्योंकि वहाँ पर 24 घंटे कारखानों का और मोटर गाड़ियों का धुआँ बहुत ज्यादा मात्रा में फ़ैल रहा होता है जिसकी वजह से लोगों को साँस लेने में बहुत समस्या होती है। मनुष्य अपनी प्रगति के लिए वृक्षों को अँधा-धुंध काटता जा रहा है जिसकी वजह से प्रदुषण की मात्रा बढती जा रही है।
मनुष्य प्रकृति से मिले इस अमूल्य धन को व्यर्थ ही नष्ट करता जा रहा है। पर्यावरण में कार्बन-डाई-आक्साइड की अधिक मात्रा हो गई है जिसकी वजह से धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। धरती के तापमान बढने की वजह से ओजोन परत को हानि हो रही है जिसके कारण सूर्य की किरण सीधी धरती पर पहुंचने लगीं हैं और मनुष्य को अलग-अलग तरह की बीमारियाँ हो रही हैं।
पर्यावरण प्रदुषण हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। यह ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि का एक कारण होता है। पिछले दशक से पर्यावरण बहुत अधिक बढ़ गया है। लेखकों ने भी पर्यावरण प्रदुषण पर निबंध लेखन का काम शुरू कर दिया है।
प्रदुषण सभी तरह से पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है और जीवन की परिस्थिति को भी प्रभावित कर रहा है। मनुष्य की मूर्खता की वजह से पृथ्वी का प्राकृतिक सौन्दर्य दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।
प्रभाव और समस्या : मीलों , कारखानों , मोटर वाहनों , रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के द्वारा जो कार्बन-मोनो-आक्साइड गैस से जो अपशिष्ट और धुआँ निकलता है उसे कृषि में उपयोग किया जाता है , नालियों का धूल जल और वनों की कटाई की वजह से भी पर्यावरण प्रदुषण की समस्या बढती जा रही है।
आज के समय में पर्यावरण प्रदुषण देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। यह केवल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है। वर्तमान समय में हम इस समस्या की वजह से सुखी और शांति पूर्ण जीवन व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जब भी हम एक समाचार पत्र पढ़ते हैं उस समाचार पत्र में पर्यावरण प्रदुषण के पक्षों को देखा जा सकता है।
यह केवल एक मनुष्य को नहीं बल्कि पुरे देश को नुकसान पहुंचता है और अगर यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढती गई तो भारत को एक बहुत ही गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा। जो देश विकसित होता है वहाँ पर इस तरह की समस्या बहुत ही दुर्लभ होती है।
हमारे देश का प्रत्येक मनुष्य इस समस्या को महसूस करता है लेकिन कोई भी इसे हटाने के लिए कोशिश नहीं करता है। पर्यावरण प्रदुषण के खराब प्रभाव बहुत ही हानिकारक होते हैं। पर्यावरण प्रदुषण से हमारी सामाजिक स्थिति खंडित हो जाती है। दुनिया में प्राकृतिक गैसों का संतुलन बना रहना बहुत जरूरी होता है लेकिन मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की अँधा-धुंध कटाई कर रहे हैं।
अगर यहाँ पर कोई पेड़ ही नहीं रहेगा तो पेड़ कार्बन-डाई-आक्साइड को ग्रहण नहीं कर पाएंगे और ऑक्सीजन को छोड़ नहीं पाएंगे। ऐसे में पेड़ों के प्रतिशत की बहुत अधिक मात्रा में खपत हो जाएगी। कार्बन-डाई-आक्साइड की वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या अधिक बढ़ जाएगी।
प्रदुषण का समाधान : प्रदुषण से पर्यावरण को बचाने के लिए जल्द नियंत्रण की जरूरत है। वनीकरण की तरफ अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। हो सके तो पेड़ों की कम-से-कम कटाई की जानी चाहिए। पर्यावरण प्रदुषण के लिए सरकार को उचित कदम उठाने होंगे और इसके विरुद्ध नए कानून जारी करने होंगे।
केवल सरकार ही नहीं बल्कि राजनेताओं , विचारकों , सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारत के प्रत्येक मनुष्य को इसे दूर करने के बारे में अधिक जागरूक होना होगा। जागरूकता लाने के लिए विकास की बहुत आवश्यकता है। आधुनिक युग के वैज्ञानिकों में प्रदुषण को खत्म करने के लिए बहुत से पयत्न किये जा रहे हैं।
हर मनुष्य को सोचना चाहिए कि कूड़े के ढेर और गंदगी के आस-पास जल स्त्रोत या जलाशय न हों। मनुष्य को कोयला और पेट्रोलियम जैसे उत्पादों का बहुत कम प्रयोग करना चाहिए और जितना हो सके प्रदुषण से रहित विकल्पों को अपनाना चाहिए। मनुष्य को सौर ऊर्जा , सीएनजी , वायु ऊर्जा , बायोगैस , रसोई गैस , पनबिजली का अधिक प्रयोग करना चाहिए ऐसा करने से वायु प्रदुषण और जल प्रदुषण को कम करने में बहुत सहायता मिलती है।
जो कारखाने पहले ही बन चुके हैं उन्हें तो हटाया नहीं जा सकता है लेकिन सरकार को आगे बनाने वाले कारखानों को शहर से दूर बनाना चाहिए। ऐसे यातायात साधनों को प्रयोग में लाना चाहिए जिससे धुआं कम निकले और वायु प्रदुषण को रोकने में मदद मिल सके। पेड़-पौधों और जंगलों की कटाई पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
नदियों के जल को कचरे से बचाना चाहिए और पानी को रिसाइक्लिंग की सहायता से पीने योग्य बनाना चाहिए। प्लास्टिक के बैगों का कम प्रयोग करना चाहिए और जिन्हें रिसाइकल किया जा सकें उनका प्रयोग अधिक करना चाहिए। प्रदुषण को खत्म करने के लिए कानूनों का पालन करना चाहिए।
प्रदुषण की रोकथाम : अगर मनुष्य पृथ्वी पर जीवित रहना चाहता है तो पर्यावरण को प्रदूषित न होने दे और अपने आस-पास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखने की हर मुमकिन कोशिश करे। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भाव पैदा करना चाहिए। मनुष्य को जितना हो सके अधिक-से-अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिएँ। वैज्ञानिकों द्वारा धुम्रपान को कम करने के उपाय को खोजा जा रहा है। संसार के सभी लोगों को मिलकर पर्यावरण प्रदुषण को रोकने की कोशिश करनी चाहिए।
उपसंहार : अगर प्रदुषण को कम करना है तो सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। मिडिया को लोगों को इस विषय में संदेश देने चाहिएँ। प्रदुषण की समस्या को केवल वैश्विक या सामूहिक प्रयासों से ही नियंत्रित किया जा सकता है। प्रदुषण की वजह से आने वाली पीढ़ी को बहुत अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

1 comment:

  1. 1xBet korean online sports betting | Top Betting sites
    1xbet korean online sports betting · choegocasino 1xbet korean online sports betting · 1xbet korean online deccasino sports betting · 1xbet korean online 1xbet sports betting · 1xbet korean online

    ReplyDelete

Theme images by enjoynz. Powered by Blogger.